‘गया के हित में नहीं होगा IG पद खत्म करना’, स्वामी संतोष आनंद ने CM से की अपील
गया में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोष आनंद ने मगध रेंज में IG पद को बरकरार रखने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील करते हुए कहा कि IG स्तर के पद को खत्म कर DIG स्तर का करने की चर्चा मगध क्षेत्र के हित में नहीं होगी।


गया: मगध रेंज में IG पद को बरकरार रखने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोष आनंद ने आवाज उठाई है। मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मगध रेंज में IG पद को जारी रखने की मांग की। स्वामी संतोष आनंद ने कहा कि ऐसी चर्चा सामने आ रही है कि मगध रेंज के IG विकास वैभव को हटाकर IG स्तर के पद को समाप्त कर इसे DIG स्तर का किया जा सकता है। उन्होंने इसे मगध क्षेत्र के हित में उचित नहीं बताया।
‘गया अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण क्षेत्र’
स्वामी संतोष आनंद ने कहा कि गया देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे क्षेत्र में IG स्तर के अधिकारी की तैनाती होने से प्रशासनिक व्यवस्था और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में सुविधा मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मगध रेंज में IG का पद लगातार बरकरार रखा जाए।
उन्होंने IG विकास वैभव के कामकाज की भी तारीफ की। स्वामी संतोष आनंद के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में IG ने आम लोगों के साथ संवाद बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर IG से मिल रहे हैं। उनके अनुसार, प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है।
‘मांग किसी व्यक्ति के लिए नहीं’
स्वामी संतोष आनंद ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी एक अधिकारी को पद पर बनाए रखने को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग मगध क्षेत्र में IG पद को बनाए रखने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए है, ताकि गया सहित पूरे मगध क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलता रहे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कागज नहीं, जमीन के हक की चाबी मिल रही है! ‘अभियान बसेरा’ में 125 लाभुकों को मिला पर्चा

सरकारी काम के लिए अब दौड़ने की जरूरत नहीं! भोजपुर की पंचायत में शुरू हुआ खास शिविर







