सरायकेला में युवक ने एक महिला के साथ की जमकर मारपीट, Video वायरल
सरायकेला में एक युवक ने महिला के साथ मारपीट की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. मामले में पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Seraikela (Jharkhand): सरायकेला (जमशेदपुर) से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, एक युवक द्वारा एक महिला के साथ दिनदहाड़े मारपीट की जा रही है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के आदित्यपुर थाना इलाके स्थित भाटिया बस्ती कुंज विहार का है.
मारपीट में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है है. महिला की पहचान संजू कुमारी के रुप में हुई है जबकि मारपीट करने वाला युवक का नाम शशांक सिंह बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी. इस बीच युवक ने उसे स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने से मना किया.
युवक के मना करने पर महिला ने उसकी बातों को अनसुना किया और उसकी बातें नहीं मानी. इसपर युवक आक्रोशित हो गया और महिला के साथ मारपीट पर उतर आया. युवक ने महिला को जमीन पर पटक-पटककर मारा है जिससे महिला को गंभीर चोटे आई है. घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है.
रिपोर्ट- बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार






