बाढ़ के उमानाथ घाट पर रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच एक युवती फिर डूबी, श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए आई थी गंगा
उमानाथ गंगा घाट पर आज लगभग साढे नौ बजे श्राद्ध कर्म में आई तीन लड़कियां स्नान के दौरान डूबने लगी, जिसमें से मौके पर मौजूद लोगों ने दो को किसी तरह बचा लिया वहीं एक अठारह बर्षीय डूब गई.

Barh / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): बिहार की काशी कहे जाने वाले बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर आज लगभग साढे नौ बजे श्राद्ध कर्म में आई तीन लड़कियां स्नान के दौरान डूबने लगी, जिसमें से मौके पर मौजूद लोगों ने दो को किसी तरह बचा लिया वहीं एक अठारह बर्षीय डूब गई.
बता दें, गुरुवार (28 मई 2026) को नाव पलटने से सात लोग डूब गए थे जिनमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि दो अभी भी लापता है. जिसकी खोजबीन के लिए उमानाथ गंगा घाट पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, अंचलाधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है, इसके बाद भी प्रशासन के सामने यह हादसा हुआ.
इस घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने घटना की है. बताया जा रहा है कि गंगा नदी में काजल कुमारी (18 वर्ष) नामक की लड़की डूब गई है जो रहुईं थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली बताई जा रही है. वहीं घटना के संबंध में काजल की मां ने बताया कि युवती के दादा की मौत हो गई थी जिसके श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए पूरा परिवार उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आया हुआ था.
स्नान के दौरान तीन काजल डूबने लगी जिसमें से दो को बचा लिया गया लेकिन काजल डूब गई. काजल के पिता सीताराम चौधरी ने बताया कि श्राद्ध कर्म के बाद पूरे परिवार के 20 से 25 लोग एकजुट होकर गंगा स्नान के लिए आए थे, सभी परिवार के लोग बारी-बारी कर स्नान करने जा रहे थे इस दौरान तीनों एक साथ स्नान करने गई और डूबने लगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी की, जमीन बेची, BPSC टीचर बनते ही 10 साल के बेटे और पति को छोड़ा

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों का आतंक, हथियार के बल पर अनाज व्यवसायी से 45 हजार की लूट







