'कह रहा हूं- केस उठाओ नहीं तो कर देंगे हत्या...' इलाज कराकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली
मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इलाज कराकर अपने घर वापस लौट रही एक महिला को रोकर गोली मार दी, इस घटना के बाद इलाके दहशत का माहौल है.

Muzaffarpur / Bihar (Report By- Govind Kumar): मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े इलाज कराकर घर लौट रही एक महिला को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है बता दें, यह पूरा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा एनएच 27 के पास का है बताया जा रहा है कि महिला अपनी भाभी के साथ श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज से अपना इलाज कराकर घर वापस लौट रही थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी उनके सामने आ धमके और उन्होंने पहले उन्हें रोका और इसके बाद उसे गोली मार दी.
घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों अपराधी मौके से भाग निकले. वहीं इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मदीना खातून गांव की टोटो से अपनी भाभी जोया खातून के साथ में घर लौट रही थीं. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने टोटो रुकवाया और फिर एक आरोपी टोटो की तरफ अंदर घुसा और धमकी देते हुए कहा कि 'अगर केस वापस नहीं लिया गया तो जान से मार देंगे' और इसके बाद बदमाश ने मदीना पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.
पीड़िता की भाभी का आरोप है कि मदीना खातून का मो शमशाद शेख नाम के युवक से पिछले पांच साल से संबंध था. इसी दौरान युवक ने उससे करीब 10 लाख रुपये भी लिए थे और जब मदीना ने शादी का दबाव बनाया तो उक्त आरोपी ने मुकरते हुए संपर्क तोड़ लिया और फिर उसके बाद मदीना ने बोचहां थाने में केस दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि यह घटना उसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. जिसके बाद मौके से वे भाग निकले.
इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र टू बिनीता सिन्हा ने बताया है कि SKMCH की फ्लाई ओवर के पास टोटो को रोककर एक महिला को गोली मारी गई है. वह अपना इलाज कराकर बोचहा लौट रही थी. घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. अब तक की जांच में पूर्व से घायल महिला का पहले से आरोपी से कुछ लेन देन को लेकर विवाद था. इस संबंध में पूर्व में बोचहा थाना में आरोपी के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लखीसराय में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ! 3 महिला सहित 19 लोग गिरफ्तार

झारखंड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा है जारी, कुख्यात अपराधी सत्यम के बाद जानिए अब किसकी है बारी







