MADHUBANI (BIHAR): बिहार में शराब बंदी है बावजूद शराब की तस्करी जारी है. खबर मधुबनी जिले की है जहां एक शराब से लदा एक ट्रक गड्ढे में फंस गया. आस-पास के लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी कि ट्रक में शराब लदा है वे ट्रक से शराब लूटने के लिए टूट पड़े. बता दें, यह मामला जिले के फुलपरास थाना इलाके स्थित सुदै रतौली गांव के पास स्थित दुर्गा स्थान मंदिर के समीप का है. 
बताया जा रहा है कि ट्रक में नीचे शराब लोड थी और उसके ऊपर चूना का भरा बैग रखा गया था. ट्रक के गड्ढे में फंसने के बाद लोगों को जब पता चला कि ट्रक में शराब लदा गया है वे वहां पहुंचने लगे और शराब लूटने में जुट गए. इधर, इस खबर की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली. मौके पर पहुंचकर उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.

ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलने के लिए पुलिस को क्रेन मंगवानी पड़ी. जिसके बाद क्रेन की मदद से पुलिस ने ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. ट्रक नंबर के जरिए पुलिस गाड़ी के मालिक की पहचान करने और तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है. वहीं, इलाके में शराब की खेप पहुंचने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है और लोगों द्वारा तरह-तरह की कयासें लगाई जा रही हैं.
रिपोर्ट- राघव मिश्रा









