SBI बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, खिड़की काटकर घुसे चोर; गश्ती दल और चौकीदार निलंबित
मोतिहारी में चोरों ने बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन इसमें वे असफल रहे. घटना की सूचना के बा दइलाके में सनसनी फैल गई है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई की महुआवा शाखा में चोरों ने बैंक में सेंध लगाने का प्रयास किया. बदमाशों ने बैंक की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
सूचना मिलने पर चिरैया थाना पुलिस और बैंक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने बैंक परिसर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. प्रारंभिक जांच में बैंक से किसी बड़े नुकसान या नकदी चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्थानीय चोरों की करतूत प्रतीत होती है. बैंक का लॉकर पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की वित्तीय क्षति नहीं हुई है.
गश्ती दल और चौकीदार निलंबित
हालांकि जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि घटना के समय बैंक का सुरक्षा अलार्म सक्रिय नहीं हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गश्ती पार्टी और बैंक की सुरक्षा में तैनात चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है. एसआईटी को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे पथ निर्माण मंत्री शैलेन्द्र, पुराने हॉस्टल रूम को किया प्रणाम







