मध्य प्रदेश से बिहार पहुंचा एक प्रेमी बिजली के खंभे पर चढ़ा, लटकर फांसी लगाने का किया प्रयास
अपनी प्रेमिका को किसी और का होता देख एक प्रेमी मध्यप्रदेश से बिहार के रोहतास जिले स्थित सीधे उसके गांव आ पहुंचा. और उसके गांव आकर वह नौटंकी करने लगा.

Rohtas / Bihar (Report By- Vikas Chandan): बिहार के रोहतास जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जहां एक प्रेमी ने बिजली के खंभे पर लटकर फांसी लगाने की कोशिश की. युवक इन करतूतों को देख आस-पास मौजूद लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारा.
बता दें, यह पूरा मामला पुलिस मुख्यालय डेहरी-ऑन-सोन के डालमियानगर थाना इलाके स्थित मकराईन का है. जहां अपनी प्रेमिका को किसी और का होता देख एक प्रेमी सीधे उसके गांव आ पहुंचा. और उसके बाद गांव में नौटंकी करने लगा. युवक अपने हाथ में पेट्रोल का डब्बा और चाकू लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया. और अपने गले में फंदा बांधकर वह खुद को बिजली के खंभे से लटकाने लगा. युवक को ऐसा करता देख मौके पर मौजूद आसपास के लोग डर गए. 
इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में से किसी ने डायल 112 में कॉल करके इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद सभी ने युवक को समझा-बुझाकर किसी तरह बिजली के खंभे से नीचे उतारा. पूछताछ के क्रम युवक ने अपनी पहचान बताते हुए अपना नाम एमपी के इंदौर स्थित कुशवा नगर निवासी प्रशांत जैन बताया. जो इंदौर में एक बिस्कुट फैक्टी में काम करता है.
युवक ने बताया कि वह डेहरी के मकराईन की रहने वाली खुशी कुमारी नाम की लड़की से प्यार करता है. उसके साथ उसका प्रेम संबंध पिछले ढाई महीने से है. खुशी भी इंदौर स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में उसी के साथ काम करती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका संपर्क खुशी से टूट गया. फोन करने पर उसे पता चला कि खुशी का किसी अन्य लड़के के साथ संबंध हो गया है जिसे सुनकर वह अपना आपा खो बैठा. और उसके गांव उससे मिलने आ पहुंचा.
युवक ने अपनी कलाई पर लड़की खुशी के नाम का टैटू भी बनवाया है और जो टी-शर्ट पहन रखा है उसपर भी अपनी प्रेमिका की तस्वीर लगवाया है. इधर, युवक के इस नौटंकी को देख आसपास उपस्थित सभी लोग हक्के-बक्के रह गए. जानकारी के अनुसार, मकराईन का इलाका ग्रामीण क्षेत्र है और इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह के नौटंकी का सामना लोगों को करना पड़ा. 
हालांकि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की स्थिति अब ठीक-ठाक है. गले में फंदा लटकाने की वजह से कुछ जख्म दिख रहे हैं. लेकिन धीरे-धीरे वह भी ठीक हो रहा है. वहीं, प्रेमी प्रशांत का कहना है कि वह खुशी के बिना जी नहीं सकता है. इसलिए वह उसके गांव में आकर जान दे देना चाहता है. युवक खुद को दीवाना बताता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बेगुसराय में बार बालाओं के साथ सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में Video वायरल

सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर







