Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस आगलगी में 4 मवेशी भी जिंदा जल गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक सब कुछ जलकर खाक हो गई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव का है जहां विजय कुमार नामक शख्स ने अपने ही घर में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि गांव के दो किशोर सूरज यादव (14 वर्ष), पिता- लच्छी राम और सनी वर्मी (13 वर्ष), पिता- ओमप्रकाश को अपने घर कुछ काम से बुलाया. जिसकी उसने पहले हत्या की और उसके बाद अपनी पत्नी और दो बेटियों सहित खुद को एक कमरे में बंद करके आग लगा दी. इससे चारों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई.
इस आग लगी में घर के बाहर रखे ट्रैक्टर भी जला है और घर के अंदर बंधे 4 मवेशी की भी जिंदा जल गए है. इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 शव बरामद किए है. इसमें दो का शव गांव के बच्चे और परिवार के सदस्य हैं. घटना स्थल पर पहुंचे आईजी देवीपाटन अमित पाठक, डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी राम नयन सिंह ने बताया कि घर से 6 लोगों की लाशें मिली है. दो बाहर और 4 परिवार के सदस्य है. गृह स्वामी विजय कुमार दो बच्चों को घर में काम करने के लिए बुलाया था.
उन्होंने बताया कि 4 मृत शरीर एक कमरे से मिली है जो जले हुए है. सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से कुछ साक्ष्य लिए गए है इसी आधार पर हम एनालाइज करेंगे कि सेकुएंस ऑफ इवेंट क्या रहा होगा. क्योंकि घर अंदर से बंद था और बाहर एक ट्रैक्टर जला मिला है और मवेशी भी घर के भीतर था. पुलिस भी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है.








