बाइक सवार तीन युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
गिरिडीह में एक विशालकाय पेड़ अचानक बाइक सवार तीन युवकों के ऊपर गिरा. जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

Giridih News: गिरिडीह के बिरनी के भ्रकट्टा ओपी इलाके के एक सरकारी स्कूल के समीप गुरुवार की शाम एक विशालकाय पेड़ बाइक पर गिर गया. जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है.
मृतक युवक की पहचान भरकट्टा ओपी इलाके के केशोडीह के बराय गांव निवासी आशीष मंडल (18 वर्ष) पिता- हीरालाल मंडल के रुप में हुई है जबकि घायलों की पहचान सचिन और सौरभ मंडल के रूप में हुई है. तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भरकट्टा बाजार जा रहे थे तभी अचानक विशालकय पेड़ उन तीनों पर गिर गया. जिससे मौके पर ही आशीष मंडल की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में आशीष के दो अन्य दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए.
इधर, इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर भरकट्टा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जबकि दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाइक से किसी तरह विशालकाय पेड़ को हटाया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/सदानंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

एग्जिट पोल है महज आईवॉस, असम और बंगाल में रहेगा कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दी एक लाख की सहयोग राशि







