मोतिहारी में प्रेमी से मिलने गई युवती से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, 8 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है जहां अपने प्रेमी से मिलने गई एक युवकी के साथ 5 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. सुगौली थाना क्षेत्र में अपने प्रेमी से मिलने गई एक युवती के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़िता का प्रेमी ही आरोपियों का साथ देता रहा और युवती को उनके दबाव के आगे झुकने के लिए कहता रहा.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से करीब एक साल से प्रेम संबंध था. दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. रविवार की रात दोनों मिलने पहुंचे थे, तभी चार अन्य युवक वहां आ धमके और चोरी-छिपे दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया.

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवकों ने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया. पीड़िता ने विरोध किया तो उसका प्रेमी ही आरोपियों का समर्थन करने लगा. इसके बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी.
सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले युवती के प्रेमी को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. सदर DSP-1 दिलीप कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के अंदर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में गैंगरेप समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और 72 घंटे के अंदर चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद: दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! लव मैरेज के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Twisha Sharma केस में आरोपी सास और पति को बड़ा झटका, वकील मृगेंद्र सिंह ने छोड़ा साथ







