Hazaribag (Jharkhand): रामनवमी के जुलूस के दौरान हजारीबाग जिले में दो अलग-अलग जगहों से हिंसक घटनाएं सामने आई है. जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया. इन दो घटनाओं के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था और आपसी संयम पर फिर से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर रामनवमी को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की तैयारियों के बावजूद ऐसी हिंसक घटनाएं कैसे घटित हो रही है.
बता दें, शहर में आज रामनवमी की जुलूस और झांकियां निकलनी हैं, लेकिन उससे पहले गदोखर इलाके में बड़ी घटना हो गई
मुखिया नारायण साव, मृतक के बड़े भाई
गदोखर पंचायत के भाई पर भुजाली से हमला, मौत
बता दें, पहली हिंसक घटना जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत गदोखर गांव से सामने आई है जहां रामनवमी जुलूस के दौरान किसी बात क लेकर दो पक्षों में हिसंक झड़प हुई. यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. इस दौरान दूसरे पक्ष को लोगों ने गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनपर धारदार हथियार भुजाली से हमला किया था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.
आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला
दूसरी घटना बीती देर रात करीब 11 से 12 बजे रामनवमी जुलूस के दौरान दीपूगढ़ा में घटी है. यहां ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर आपसी रंजिश में उनपर चाकू से हमला हुआ है जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई है. घटना के बाद तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें RIMS (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर किया. फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
इधर, जिले में घटी इन हिसंक घटनाओं के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सीओ अनिल कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 
वहीं, मृतक राम कुमार साव के पोस्टमार्टम में देरी और स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद हजारीबाग सदर अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए है. इस बीच प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को कहा.
रिपोर्ट- आशीष सिन्हा









