धोनी के रांची वाले फार्म हाउस में निकला 18 साल पुराना सांप, एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में अचानक एक विशाल सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया।
Ranchi: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में अचानक एक विशाल सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। रातू के दलादिली स्थित इस फार्म हाउस में सांप दिखने की खबर फैलते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट
सांप दिखने के तुरंत बाद फार्म हाउस के कर्मियों ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को दी। खबर मिलते ही वे बिना देर किए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद बेहद सावधानी से सांप को काबू में किया और सुरक्षित पकड़ लिया।
18 साल पुराना बताया जा रहा है सांप
रेस्क्यू टीम के अनुसार, पकड़ा गया सांप काफी पुराना और बड़ा है, जिसकी उम्र करीब 18 साल आंकी गई है। पकड़ने के दौरान सांप को हल्की चोट भी आई थी, जिसके बाद रेस्क्यू एक्सपर्ट ने मौके पर ही उसकी प्राथमिक देखभाल की। पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
परिवार का कोई सदस्य नहीं था मौजूद
जिस समय यह रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, उस वक्त फार्म हाउस के बाकी स्टाफ और आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त महेंद्र सिंह धोनी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






