13 साल की बच्ची ने बताई उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तान, SP ने कहा- किसी भी हाल में नहीं बचेगा आरोपी
Giridih Rape Case Update: गिरिडीह में हुए 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना उजागर होने के बाद आरोपी फरार है. बच्ची ने अपनी मां को सारी बात तब बताई, जब उसके शरीर पर बदलाव आए और मामला उजागर हो गया.

Giridih Rape Case Update: शुक्रवार को गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आती है. 13 साल की नाबालिग बच्ची चार महीने के गर्भ से है और इसका जिम्मेवार है नकुल चौधरी (पासी) नाम का आरोपी. दुष्कर्म के इस घृणित अपराध को अंजाम देने के बाद उसने लड़की को किसी से न कहने की धमकी भी दी. कहा अगर किसी को पता चला तो जान से हाथ धो बैठोगी.
नाबालिग ने डर से किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन गर्भ छिपाए नहीं छिपता. बच्ची की मां बताती हैं कि उन्होंने गौर किया कि बीते काफी दिनों से उनकी बेटी को पीरियड्स नहीं आ रहे थे. मासिक धर्म के नहीं आने का कारण जब उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो मानो उनके पांव तले जमीन खिसक गई. https://naxatranewshindi.com/news/changes-in-minors-body-reveal-rape-case-four-months-ago
बच्ची की मां के बताए अनुसार उनकी बेटी घर की ही मवेशियों को चराने गई हुई थी. उधर ही उसके अकेली होने का फायदा उठाते हुए कुकर्मी ने उसे दबोच लिया. जबरन उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी. बच्ची ने अब जाकर अपनी मां को बताया कि वह काफी डर गई थी.
गौरतलब है कि बच्ची महज 13 साल की है, उस उम्र में बच्चियां गर्भ धारण करने संबंधी बातें समझ पाएं, ऐसा गांव के परिवेश में कम ही संभव है. बहरहाल अब मामला पुलिस ने अपने हाथों में ले लिया है. एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में आरोपी बचना नहीं चाहिए. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश के बाद ही बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में आदिवासी महिला को जूते की माला पहनाई.. सड़कों पर घुमाया, AJSU कर रही सख्त कार्रवाई की मांग






