लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग.. फिर मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती
बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने एक कारोबारी के घर दिनदहाड़े फायरिंग की, जिसकी जिम्मेदारी भी ली और सोशल मीडिया के जरिए मांगने लगे 10 करोड़ की फिरौती. इन 12 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

MP (Khargon): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले मे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 गुर्गे ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. उज्जैन पुलिस को आत्मसमर्पण करने के बाद जिले के भीलगांव में कारोबारी के घर इनके द्वारा ही फायरिंग की गई. जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.
जिले में दहशत फैलाकर अपना वर्चस्व जमाने का प्रयास कर रहे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 गुुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इन आरोपियों ने पिछले माह भीलगांव के एक प्रतिष्ठित कारोबारी दिलीप राठौर के घर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी. इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग भी की थी. इस गैंग के जिले में पैर पसारने से पहले हुई इस गिरफ्तारी से पुलिस के साथ ही बड़े कारोबारी भी राहत महसूस कर रहे हैं.
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि प्रकरण में शूटर, रेकी करने वाले, गोली चलाने वाले, संसाधन उपलब्ध कराने और सहायता करने वाले, बिश्नोई गैंग के गुर्गे व उससे पहचान करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है.
खरगोन के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि यह खुलासा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल के उज्जैन में आत्मसमर्पण करने के बाद हुआ है. आरोपियों के कब्जे से 3 कार व 1 मोटर साइकिल, 4 पिस्तौल, 10 कारतूस व 10 मोबाईल फोन जब्त किया गया है.
रिपोर्ट: अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
Jehanabad: शादी का झांसा देकर आरोपी 5 साल तक करता रहा यौन शोषण, देने लगा युवती को जान से मारने की धमकी

नाबालिग के शरीर में बदलाव से खुला चार माह पहले का दुष्कर्म कांड, POCSO के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस






