जिस्म फरोसी मामले में 19 गिरफ्तार, महीनों से जारी था अवैध कारोबार
गिरिडीह पुलिस ने जिन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है, वे हजारिबाग, सरिया व बगोदर के रहने वाले हैं. गिरिडीह के बगोदर सरिया रोड स्थित कलश धाम होटल में कई महीनों से चलाया जा रहा था यह अवैध कारोबार.
Oct 14, 2025, 06:20 PM IST• Updated: Oct 14, 2025
0 Comments
549 Mins Read

गिरिडीह : देह व्यापार के अवैध धंधे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अवैध धंधे में संलग्न लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 8 युवक व 11 युवतियां शामिल हैं.
गिरिडीह के बगोदर सरिया रोड स्थित कलश धाम होटल में इस अवैध धंधे का संचालन बीते कई महीनों से चला आ रहा था. जानकारी अनुसार पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए युवक-युवतियों में कुछ हजारिबाग के साथ सरिया व बगोदर के भी बासिंदे हैं. पुलिस द्वारा आगे पूछताछ की जा रही है.
स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला कि इस अवैध कारोबार का संचालन इतनी सफाई से चलाया जा रहा था कि किसी को इसकी भनक नहीं पड़ सकी.
Loading Ad...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सिमडेगा के ठेठईटांगर में बड़ी घटना: कुएं से मतरामेटा के रंगलाल साव का शव बरामद
Jun 27, 2026, 03:05 PM IST

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Jun 26, 2026, 02:48 PM IST

Giridih Purnima Murder Case : आरोपी पति का सरेंडर, सास-ससुर अब भी फरार, हत्या कर शव जलाने का है आरोप
Jun 25, 2026, 04:16 PM IST






