
झारखंड के बनई नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, 7.36 करोड़ के पुल निर्माण को मिली मंजूरी
बीते जून में हुई भारी बारिश के कारण खूंटी के पास बनई नदी पर बना पुराना पुल टूट गया था. इसके बाद लोगों को यात्राओं के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आवागमन बंद हो चुका था. इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने नए पुल को निर्माण को मंजूर कर दिया है.













