दरभंगा में प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी
दरभंगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया. हत्या के बाद इलाके में शव मिलने से लोगों के बीच सनसनी फैल गई है.

Darbhanga / Bihar (Report By- Laxman Kumar): दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित भिगो मोहल्ले में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद उसके शव फेंक दिया गया था. जिसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्थानीय लोगों ने युवक के शव को देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.
मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मो. रहमत अली के बेटे मो. अरमान (24 वर्ष) के रूप में हुई है. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.
परिजनों के अनुसार, अरमान का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार की शाम वह अपनी प्रेमिका के साथ एक होटल गया था. वहां से निकलने के बाद कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और नाका छह के पास पकड़कर उसकी पिटाई की. इस दौरान अरमान ने अपने घरवालों से ऑनलाइन दो हजार रुपये मंगवाए थे. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.
जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने एपीएम थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद शनिवार (2 मई 2026) को पुलिस ने फोन कर युवक की हत्या की सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई







