Barh में हंसी-मजाक में युवक ने अपने दोस्त को मारी गली, गंभीर हालत में PMCH रेफर
बाढ़ जिले में एक युवक ने अपने दोस्त पर ही हंसी मजाक में गोली चला दी. जिसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है.

Badh (Bihar): बाढ़ जिले में बीती देर गोली चली, जो एक युवक के जबड़े में जा लगी. इस घटना से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के कोंदी गांव का है. घायल युवक का नाम राजू कुमार (22 वर्ष) है. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही एक अन्य युवक मनीष कुमार ने हंसी-मजाक में अपने कमर में घोसकर रखे पिस्तौल को निकाला. और राजू कुमार को उसके मुंह में गोली मार दी. वहीं घायल युवक के भाई ने बताया कि वे सभी आपस में दोस्त थे और हंसी मजाक करते हुए मनीष ने राजू पर गोली चला दी.
इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पंडारक थाना के थानाध्यक्ष दल बल के साथ कोंदी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे मामले में जांच पड़ताल की. फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंदिर के चबूतरे पर चल रहा स्कूल, गायब मिली शिक्षिका, अरवल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

गोड्डा में जमीन विवाद बना काल ! खंभे से बांधकर युवक की लाठी और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या






