क्या टल जाएगा वैभव सूर्यवंशी का भारतीय डेब्यू? आयरलैंड दौरे पर खतरा
आयरलैंड के बेलफास्ट में बढ़ी हिंसा. टल सकता है भारत का आयरलैंड दौरा.

आयरलैंड के बेलफास्ट में भड़कती हुई हिंसा को देखते हुए वैभव सूर्यवंशी के भारत के लिए डेब्यू पर संकट के बादल छा गए हैं। बेलफास्ट में हुई अशांति के बाद भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरा मंडराने लगा है। बेलफास्ट में लगातार बढ़ रही हिंसा के बीच एक और खबर सामने आई है। वहां चाकू से हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई है और कई लोगों को अपने घर को भी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। साथ ही वहां कई घरों और कारों में आग भी लगा दी गई। पुलिस पर भी हमला किया गया।
पूरे शहर में सभी तरह की पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी रोक लगा दी गई है। वहां के प्रशासन ने लोगों से शांति की अपील की है।
आईपीएल 2026 में धूम मचाने वाले और ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत के आयरलैंड दौरे के लिए हुआ है। वह आयरलैंड के दौरे के अलावा एशियन गेम्स में भी भारत के दल का हिस्सा हैं। उम्मीद की जा रही थी कि 15 वर्षीय वैभव का डेब्यू आयरलैंड दौरे पर होगा। पर वहां की स्थिति को देखते हुए पूरे दौरे पर संकट छा गया है। हालांकि,आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज को लेकर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की है, पर बोर्ड ने कहा है कि वहां की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
साथ ही बढ़ती हिंसा को देखते हुए क्रिकेट आयरलैंड ने लिस्बन में होने वाले इंटर प्रोविंशियल टी20 फेस्टिवल को भी रद्द कर दिया है। उनके मुताबिक जिन इलाकों में हालात ज्यादा बुरे हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
आपको बता दें कि भारत की टीम आयरलैंड दौरे पर बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी20I मैच खेलने वाली है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









