पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी की, जमीन बेची, BPSC टीचर बनते ही 10 साल के बेटे और पति को छोड़ा
वैशाली जिले के हाजीपुर में पति ने मजदूरी करके और जमीन बेचकर आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी को पढ़ाया. लेकिन BPSC शिक्षिका बनते ही उसने अपने 10 साल के मासूम बेटे और पति को छोड़ दिया.

Vaishali / Bihar (Report By-Shailesh Kumar): बिहार के वैशाली में 'पति-पत्नी और वो' का एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है जिससे पति-पत्नी के रिश्ते और भरोसे पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं ताजा खबर जिले के हाजीपुर नगर थाना इलाके की है. जहां एक पति ने दिन-रात मजदूरी करके और जमीन बेचकर अपनी पत्नी को इसलिए पढ़ाया ताकि उनका भविष्य अच्छे से गुजरे, लेकिन पत्नी ने बीपीएससी शिक्षिका बनते ही पति और अपने 10 साल के बेटे को छोड़ दिया.
दरअसल, पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को उसके कथित प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. पति के मुताबिक, हाजीपुर में किराए के एक मकान में उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद बीच सड़क पर घंटों देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. पीड़ित बिदुपुर थाना इलाके का रहने वाला है. जिसका नाम अमन कुमार (46 वर्ष) है.

पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी 2013 में गुंजन कुमारी के साथ हुई थी इस समय गुंजन इंटरमीडिएट पास थी. उसकी पढ़ाई जारी रखने और नौकरी दिलाने के लिए उसने दिन-रात मेहनत मजदूरी की. आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई नहीं रुके, इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन सोनम की तरह यह सनम भी बेवफा निकली.
अमन ने कहा कि जिस पत्नी को पढ़ा-लिखाकर उसने बीपीएससी टीचर बनाया, आज उसी पत्नी ने अपने सहयोगी शिक्षक के लिए पति और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया है. अमन के यह भी बताया कि ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद गुंजन ने BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और शिक्षिका बनी. लेकिन नौकरी पाने के बाद उसका व्यवहार बदल गया. अमन का आरोप लगाया और कहा कि पत्नी की नजदीकियां ट्रेनिंग के दौरान उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायवाल से बढ़ गईं.

पति ने बताया कि 23 मई को हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में उसने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंच गए. इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू 10 साल के बेटे का बयान है जिसमें बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब मां के साथ नहीं रहना चाहता.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पड़ा मिला एक अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड में रक्षक बना भक्षक! शादी का वादा करके DSP ने बनाया शारीरिक संबंध, FIR दर्ज







