झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी, कई जिलों में होगी मूसलाधार बारिश !
झारखंड में हीटवेव और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

Jharkhand Weather: झारखंड इस समय भीषण हीट वेब की चपेट में है. राज्य के कई हिस्सों में गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शुक्रवार को अधिकांश जिले में लोग गर्मी से बेहाल रहें. यह दिन साल का सबसे गर्म दिन भी रहा. रांची मौसम विभाग केंद्र ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है जबकि कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट तो कहीं मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है.

बता दें, राज्य में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे आमजनों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. शुक्रवार को राज्य के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे भी अधिक दर्ज किया गया, जिसमें पूरे राज्यभर में पलामू जिला सबसे अधिक गर्म रहा. यहां शुक्रवार को 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि जामताड़ा में सबसे कम 37.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राजधानी रांची की बात करें तो शुक्रवार को यहां 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
इन जिलों में हीटवेव और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है उन जिलों में पलामू, चतरा, गढ़वा और कोल्हान के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं. इसके अलावा विभाग ने संताल के जिलों समेत बोकारो, धनबाद में तेज हवाओं और मेघ गरज के साथ छिटपुट बारिश जबकि उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत आसपास के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: रोजगार मेला में 132 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रांची में खोरठा भाषा पर पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर







