झारखंड में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी ! विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी जबकि आने वाले दो दिनों तक तेज आंधी-तूफान और मेघ गरज के साथ झमाझम बारिश होगी ! इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर अब भी जारी है. राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. इस वक्त कई हिस्सों (जिलों) में आंशिक बादल छाए हुए हैं, बात राजधानी रांची की करें तो यहां मौसम सुहावना सा हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
मौसम विभाग केंद्र ने राज्य के कई जिलों में आज (8 मई) राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से छोड़कर बाकी जगहों (जिलों) में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटें की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, झारखंड में आगामी 13 मई तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.
विभाग ने यह भी बताया है कि आगामी 9 और 10 मई को मेघ गरज और तेज हवा के साथ बारिश होगी. इसे लेकर राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है विभाग के अनुसार, 9 और 10 मई को राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा और धनबाद सहित उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इस दौरान तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने के भी आसार हैं. जबकि बचे हुए बाकी जिलों के लिए तेज हवा और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
आगामी 13 मई तक बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति
मौसम विभाग केंद्र रांची के मुताबिक, पूरे झारखंड में आगामी 13 मई तक मौसम की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. लेकिन इस दौरान दिन में गर्मी और दोपहर के बाद मेघ गरज और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की आशंका बनी रहेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







