ओड़िशा से लाता था गांजा, जमशेदपुर में पुड़िया बनाकर बेचता था...बोलेरो के साथ धराया तस्कर
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है


JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 किलो 865 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 33 साल का माधव कर्मकार है, जो डुमरिया थाना क्षेत्र के तुरीगोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
SSP को मिली थी गुप्त सूचना, DSP के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम
यह पूरी कार्रवाई 10 अगस्त की शाम को मिली एक सटीक सूचना के बाद हुई। पूर्वी सिंहभूम के SSP को खबर मिली थी कि खखड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते के पास एक सफेद बोलेरो में गांजा लेकर एक शख्स बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही SP सिटी की निगरानी और DSP सिटी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना वक्त गंवाए अश्वनी चौक से खखड़ीपाड़ा जाने वाली सड़क पर छापेमारी की और तस्कर को गाड़ी समेत दबोच लिया।
ओड़िशा के क्योंझर से लाता था गांजा, घूम-घूमकर बेचता था पुड़िया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी माधव कर्मकार ने तस्करी के अपने पूरे पैटर्न का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि वह ओड़िशा के क्योंझर से गांजे की बड़ी खेप लाता था। इसके बाद जमशेदपुर पहुंचकर वह गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करता था और शहर में घूम-घूमकर लोगों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब पौने चार किलो गांजा और बोलेरो जब्त कर उसे जेल भेज दिया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड बंद की देखें तस्वीरें, रांची में दिखा मिलाजुला असर, BJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस की मुस्तैदी से खुली रहीं दुकानें

JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पोलपोल में भाजपा का सड़क जाम







