Kaimur (Bihar): कैमूर जिले में आज तड़के सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक ट्रेलर के सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर से रुप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. यह हादसा मोहनिया थाना इलाके में दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर स्वास्तिक होटल के पास हुआ है. जहां बालू लदे एक ट्रक ने ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारी.
मृतक की पहचान में शिव कुमार उर्फ सनी और घायल की पहचान राहुल वर्मा के रुप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं. इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनएच विभाग की टीम और डायल 112 पुलिस पहुंची. और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे भभुआ स्थित सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.
मोहनिया थाना प्रभारी ने दी जानकारी
वही, इस हादसे की जानकारी देते हुए मोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रेलर सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई. शव को पुलिस की टीम ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले में मृतक और घायल दोनों क परिजनों को जानकारी दे दी गई है.
रिपोर्ट- अजित कुमार









