गिरिडीह में डिक्की चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरिया पुलिस 2 शातिर अपराधी को दबोचा
गिरिडीह में पुलिस ने डिक्की चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह में चोरी के एक मामले का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, बता दें, अपराधियों ने सरिया थाना इलाके स्थित केश्वारी बाजार में करीब 3 लाख रुपए के चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेस वार्ता करते हुए इस पूरे मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 15 अप्रैल को बाल्हेडीह गांव निवासी मंजू देवी नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे उसने बताया था कि बाइक की डिक्की से पैसे की चोरी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और मामले में कार्रवाई शुरू की.
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरिडीह के पचम्बा से हिस्ट्रिशिटेड अपराधी खुर्शीद अंसारी और मो. सबिर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने 15,000 नकदी और घटना में इस्तेमाल ग्लैमर बाइक (JH-11AA-7883) और 2 मोबाइल फोन बरामद किया है. मामले में SDPO धनन्जय राम के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों अपराधी को धर दबोचा, फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/देवाशीष
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म ! अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Giridih: जमीन माफिया वन भूमि पर कर रहे कब्जे की तैयारी, अंचल अधिकारी ने LRDC को पत्र लिख की जमाबंदी रद्द करने की मांग







