'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं
चेन्नई के फैंस पहले ही जडेजा को दूसरी टीम के साथ और सीएसके के विरुद्ध खेलते देखने को लेकर भावुक महसूस कर रहे थे, अब रविन्द्र जडेजा ने भी अपनी भावनाएं सामने रख दी हैं.

CSK को कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाने वाले रविंद्र जडेजा अब टीम के साथ नहीं हैं. उन्हें आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीम ने रिलीज कर दिया था. राजस्थान के साथ हुए समझौते के बाद जडेजा राजस्थान टीम का हिस्सा बना दिए गए. वहीं बदले में संजू सैमसन को सीएसके ले लिया गया. फैंस के लिए जडेजा को दूसरी टीम के साथ देखना तो कठिन था ही, अब जाकर जडेजा ने भी अपने विचार मीडिया के सामने रखे हैं.
रविंद्र जडेजा ने कहा कि वह बिल्कुल भावुक पल थे, जब उन्हें पता चला कि अब वह सीएसके के साथ नहीं हैं. 30 मार्च को सीएसके की भिड़ंत राजस्थान के साथ ही हुई थी, जिसमें चेन्नई को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. वहीं जडेजा ने भी राजस्थान के लिए अच्छी गेंदबाजी की और 3 ओवर में ही 2 विकेट झटक लिए.
इस मैच की एक कुछ सेकेंड की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जडेजा थोड़े इमोशनल (भावुक) नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि वे सीएसके की इस स्थिति को देखकर अपनी भावनाएं रोक न सके, जो उनके चेहरे से झलक भी रहा था.
बता दें कि धोनी अभी चोट के कारण अगले कुछ मैच खेलने में असमर्थ बताए जा रहे हैं. जब जडेजा से धोनी से बातचीत के विषय में पूछा गया तो उनका जवाब था कि "अभी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है".
जडेजा ने कहा कि
"जिस टीम के साथ मैं 12-13 साथ तक जुड़ा रहा, उससे दूर होना आसान तो बिल्कुल नहीं था. लेकिन मैंने खुद को मना लिया, क्योंकि मैंने पहला आईपीएल टाइटल राजस्थान के साथ ही खेलते हुए जीता था".
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CSK vs RR: धोनी की गैरमौजूदगी खलेगी.. या टीम करेगी जीत से आगाज !

मोराबादी में जिम्नास्टिक का दमदार प्रदर्शन: पृथ्वी देव को दोहरे स्वर्ण, उभरती प्रतिभाओं ने दिखाया दम






