Jharkhand (Giridih): चैत्र नवरात्र का उल्लास और उमंग गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है. बुधवार को मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना के साथ पंडालों के पट भी खोल दिए गए. भक्तों ने भक्तिभाव के साथ माता के दर्शन किए.

इस दौरान नवरात्रि के पूजा पंडालों में बज रहे मां दुर्गा के पावन भजन भक्तों को झूमा रहे हैं. वहीं भक्तों की भीड़ मां की उपासना में लीन दिखी. बच्चों से लेकर युवाओं और युवतियों की भीड़ मां के दर्शन के लिए जुटी थीं. जहां भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की और प्रसाद अर्पित किए. शहर के चैती दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी.
पूजा की शुरुआत मंत्रोंच्चारों के बीच मां कालरात्रि के आह्वान के साथ की गई. लोगों ने आदिशक्ति का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया. सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. दिन चढ़ने के साथ ही पूजा पंडालों और मंडपों में भीड़ बढ़ती गई. इस दौरान शहर के छोटकी दुर्गा मंडप के साथ कोल्डीहा दुर्गा मंडप, सुभाष पब्लिक स्कूल दुर्गा मंडप समेत कई मंडपों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजरी लगायी, और सुख समृद्धि और निरोगीकाया का आशीर्वाद मांगा.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू









