प्रेमिका से मिलने पर पंचायत में प्रेमी युवक को सुनाया गया दंड, घर लौटने के बाद फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
गिरिडीह में एक युवकने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पुहंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Giridih News: गिरिडीह में बीती देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामला जिले के तिसरी थाना इलाके स्थित दुलियाकर्म गांव का है जहां रामजीत सोरेन नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक अपने गांव के ही एक युवती से प्यार करता था और वह सोमवार को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था लेकिन इस की भनक जैसे ही गांव वालों को मिली. गांव वालों ने पंचायत बुलाई. जिसमें युवक ने अपनी गलती स्वीकारा और शपथ खाई कि अब वह युवती (अपनी प्रेमिका) से नहीं मिलेगा. लेकिन गांव वालों ने युवक को माफी नहीं दीं और उसे भारी पंचायत म दंड दिया गया.
पंचायत सभा के बाद युवक घर वापस लौटा और उसके बाद उसने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली. कुछ देर बाद जब परिजन घर आए तो उन्होंने देखा की रामजीत अपने कमरे में फांसी के फंदे में झूल रहा है. अब यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है. लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं.
इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर तिसरी थाना घटनास्थल पर पहुंची और युवक को शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा. मृतक के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है. और उन लोगों की तलाश कर रही है जिन लोगों ने रामजीत सोरेन को पंचायत में दंड सुनाया था.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ आनंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







