रांची में चोरों का आतंक!, एक साथ 6 दुकानों को बनाया निशाना, 1.5 लाख कैश समेत लाखों का सामान पार
राजधानी रांची में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।


Ranchi: राजधानी रांची में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में 6 दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर और चार दुकानों की एस्बेस्टस शीट काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
दो दुकानों के ताले तोड़े, चार में एस्बेस्टस तोड़कर घुसे
चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई, जबकि चार अन्य दुकानों में एस्बेस्टस शीट तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए।
दुकानों के अंदर सामान बिखरा मिला और कई सामान भी क्षतिग्रस्त पाए गए। सुबह जब दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया।
डेढ़ लाख कैश समेत कीमती सामान ले गए चोर
जानकारी के मुताबिक, छह दुकानों से चोरों ने कई कीमती सामान और करीब 1.5 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी के दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
एक साथ छह दुकानों में चोरी होने से स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल है।
दुकानदार बोले- रात में पहरेदारी की करनी होगी तैयारी
लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों का कहना है कि अब रात में दुकानों की सुरक्षा को लेकर उन्हें खुद भी इंतजाम करने पर विचार करना पड़ेगा। उनका कहना है कि इससे पहले भी इलाके की कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ चोरों की गिरफ्तारी ही काफी नहीं है, बल्कि दोषियों को सख्त सजा भी मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
लगातार चोरी से पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
एक ही इलाके में एक साथ 6 दुकानों को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस की रात की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर नियमित और प्रभावी गश्त हो तो चोरों के लिए इस तरह वारदात को अंजाम देना आसान नहीं होगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शादी को हुआ था महज एक साल!, स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल खेलने के बाद SAIL अधिकारी को आया साइलेंट अटैक

चंदवा की डेढ़ टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा, 6 की मौत







