GT vs RR Qualifier 2 पर मंडरा रहा बारिश का साया, मैच नहीं हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
गुजरात और राजस्थान के बीच 29 मई को खेले जाने वाले मैच में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. अब तक के आंकड़ों के अनुसार पॉइंट टेबल पर गुजरात की टीम राजस्थान के ऊपर बनी हुई है. ऐसे में..

GT vs RR Qualifier 2: IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान की भिड़ंत गुजरात से आज यानी 29 मई को होनी है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि अगर मैच में बारिश ने कहर बरपाया तो आगे क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में जाएगी? क्या अगले दिन दोबारा मैच खेला जाएगा?
अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
IPL के नियम 16.10.3 के आधार पर किसी भी प्लेऑफ मैच के दौरान बारिश आदि किसी भी कारण से मैच रद्द हो जाता है, तो टीमें सुपर ओवर में खेलेंगी. इसके बाद भी मैच टाई हो जाए तो एक और सुपर ओवर मैच खेले जाएंगे. जिससे विनर तय किया जा सके.
पॉइंट टेबल का खेल
अगर मौसम के हालात मैच खेलने की इजाजत नहीं देते तो पॉइंट टेबल में ऊपर रहने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी. GT और RR के इस मैच में पॉइंट टेबल में गुजरात, राजस्थान के ऊपर बनी हुई है. गुजरात के 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 पॉइंट हैं, जबकि राजस्थान के 14 मुकाबलों में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट ही हैं. जिस कारण मैच रद्द होने की स्थिति में गुजरात फाइनल में चली जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

WFI को सुप्रीम झटका : विनेश फोगाट ले सकती हैं एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हिस्सा

वैभव सूर्यवंशी: IPL 2026 में रचा इतिहास, ये हैं इस युवा बल्लेबाज के 5 बड़े कारनामे







