पुलिस के हाथ लगा गैंगस्टर प्रिंस खान का तकनीकी एक्सपर्ट, शैफी उर्फ 'मेजर' दुबई से गिरफ्तार
धनबाद पुलिस को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है, धनबाद एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे सैफी उर्फ मेजर को दुबई से दबोच लिया गया है.

Dhanbad / Jharkhand : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा सैफी उर्फ मेजर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, इसकी पुष्टि धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने की है. बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी.
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि सैफी उर्फ मेजर को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद सैफी को दुबई से भारत वापस लाया गया है जहां कोलकाता से पुलिस की एसटीएफ की टीम पूछताछ के लिए उसे अपने साथ लेकर गई है. कोलकाता पुलिस की पूछताछ के बाद सैफी को धनबाद पुलिस अपने साथ लेकर धनबाद पहुंचेगी. और यहां उससे पूछताछ करेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के नए सीएम देवघर दौरे पर, बाबा धाम में टेका मत्था, की विधिवत पूजा-अर्चना

जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष







