मटन बिरयानी के वीडियो से बवाल: दामोदर यादव ने MP वीडी शर्मा और धीरेंद्र शास्त्री के नाम खाया निवाला
खजुराहो जिले में एएसपी नेता दामोदर यादव सांसद वीडी शर्मा और धीरेंद्र शास्त्री के नाम मटन बिरयानी खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं,

Chhatarpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश में ASP नेता दामोदर यादव का मटन बिरयानी खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज कर दी है. वहीं, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
जानें, क्या है वायरल वीडियो में
दरअसल, ASP (आज़ाद समाज पार्टी) के नेता दामोदर यादव का छतरपुर जिले के खजुराहो के मंजूरनगर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद खड़ा कर दिया है. बता दें, वीडियो में दामोदर यादव बिरयानी खाते हुए और कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल गया. 
इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में विरोध और बहस का माहौल बन गया है. स्थानीय स्तर पर कई लोग इसे धार्मिक और राजनीतिक भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे जानबूझकर किया गया उकसावे वाला कृत्य बता रहे हैं.
वीडियो में दामोदर यादव ने क्या कहा
बिरयानी खाने के दौरान दामोदर यादव ने पहला निवाला सांसद वीडी शर्मा और दूसरा निवाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम लेने की बात कह रहे हैं, दरअसल, दामोदर यादव छतरपुर दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें जिले को “आडंबर और पाखंड” का केंद्र बनाना चाहती हैं. 
उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी छतरपुर को “संविधान की धरती” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी. यादव ने यह भी कहा कि पार्टी विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और दलित-पिछड़ा वर्ग को संगठित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. उनका यह दौरा संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि फिलहाल, इस वक्त वायरल वीडियो को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रशासन और राजनीतिक दलों की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में विधायक पर मानहानि और धमकी का आरोप, FIR दर्ज कराने के लिए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया आवेदन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दावोस में हस्ताक्षरित MoU पर फोकस करने का दिया निर्देश







