RCB vs GT Final Live Score : वाशिंगटन की सुंदर पारी से GT ने बनाया सम्मानजनक स्कोर, बैंगलोर को 156 का लक्ष्य
बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. अब सबकी नजरें पिच पर हैं कि वह बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाजों का. फाइनल मुकाबले में रणनीति और हालात अहम भूमिका निभाएंगे.

आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है. मैच से पहले टॉस जीतकर बैंगलोर के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिससे पिच की भूमिका चर्चा का केंद्र बन गई है. फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में पिच का मिजाज दोनों टीमों की रणनीति पर असर डाल सकता है. यदि विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा तो दर्शकों को बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं, वहीं गेंदबाजों को मदद मिलने पर मुकाबला रोमांचक हो सकता है. ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर हैं कि पिच आखिर किसका साथ देती है.
गुजरात का स्कोर एक ओवर के बाद 13 रन बिना किसी नुकसान के. क्रिज पर बने हुए हैं साईं सुदर्शन 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर. वहीं गिल ने मारे हैं 5 रन चार गेंद पर.
भुवनेश्वर कुमार की जितनी तारीफ की जाए कम है. पूरे सीजन में जिन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है उसमें एक नाम भुवी का भी है.
कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल दिए हैं. ये आरसीबी के लिए बहुत बड़ी राहत है. गिल ने अपने अंतिम मैच में वो भी एलिमिनेटर मैच में शतकीय पारी खेल बेहतरीन प्रदर्शन किया था. लेकिन फाइनल में उन्होंने अपने प्रशंसकों और टीम को निराश किया है.
(3.4/20 ov) 26/2 - साईं सुदर्शन पर जिम्मेदारी थी स्कोर आगे ले जाने की, लेकिन उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने फंसा लिया. 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रुख कर लिया सुदर्शन ने.
(4.3/20 ov) 38/2 - दोनों ऑपनर के आउट होने के बाद अब स्कोर बोर्ड तेजी से दौड़ाने की जिम्मेदारी संभाली है बटलर और सिंधु ने.
5 ओवर के बाद जितने रन बनने का गुजरात के प्रशंसक इंतजार कर रहे थे, उस अनुसार उन्हें अब तक निराशा हाथ लगी है.
(5.5/20 ov) 45/2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को अहमदाबाद में खेले जा रहे IPL 2026 के फाइनल में पावरप्ले में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के विकेट गंवा दिए हैं, जिससे आरसीबी ने शानदार शुरुआत की है. 7 ओवरों के बाद जीटी का स्कोर 50/2 है, जिसमें जोस बटलर और निशांत सिंधु क्रीज पर हैं. पहले ही ओवर में डीआरएस रिव्यू के जरिए साई सुदर्शन को एक बड़ा झटका लगा, लेकिन वे और गिल दोनों ही ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार ने विकेट ले लिए. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मौजूदा चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की दौड़ में है, वहीं जीटी भी अपने दूसरे खिताब के लिए संघर्ष कर रही है.
RCB को फाइनल मुकाबले में जिस प्रकार की शुरुआत करने की जरूरत थी उससे बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई है उनके गेंदबाजों ने.
भुवनेश्वर कुमार ने सिंधु को कैच आउट कराकर एक और करारा झटका दिया है जीटी को.
सातवें ओवर में गुजरात टाइटन्स ने 50 रन पूरे कर लिए. क्रुणाल पांड्या अपना पहला ओवर फेंकने आए और निशांत सिंधु और जोस बटलर ने एक-एक रन बनाए. यह एक किफायती ओवर था, जिसमें सिर्फ 5 रन बने. 9 ओवर के बाद जीटी ने बनाए सिर्फ 59 रन तीन विकेट के नुकसान पर.
वाशिंगटन सुंदर ने बहुतेरे ऐसे अहम मौके पर जिम्मेदारी भरी पारी खेली है. उनसे उम्मीद है कि वे आज भी अपनी टीम की नैया पार करने में खास योगदान देंगे. थोड़ी सधी हुई और धीमी शुरुआत की है सुंदर ने अपनी पारी की. वे 6 गेंद पर 4 रन बनाकर केल रहे हैं.
अभी-अभी हमने चर्चा की वाशिंगटन सुंदर को लेकर कि उनसे अच्छी पारी की उम्मीद की जाएगी. लेकिन उन्हें भी भुवनेश्वर ने एक बार के लिए दिक्कत में डाल दिया था. जॉर्डन ने एक बहतरीन प्रयास किया कैच लेने का. लेकिन फोर्थ अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. इससे जीटी की थोड़ी सांस में सांस आई.
GT की आधी पारी समाप्त हो चुकी है लेकिन शुरुआती झटकों के बाद अभी भी टीम संभल नहीं सकी है. RCB के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया है जीटी की बल्लेबाजी पर.
बटलर हाथ खोलने की कोशिश जरूर कर रहे हैं लेकिन RCB के गेंदबाजों के सामने कुछ खासा प्रयास इनके सफल होते नहीं दिख रहे. प्रयास करते भी हैं तो टीम दिक्कत में आ जाती है. RCB के फैंस में इस वक्त सकारात्मकता जोर शोर से भरी हुई है.
बटलर को भी जाना पड़ेगा वापस. क्रुणाल पंड्या ने जोस बटलर को स्टंप आउट कर दिया. क्रुणाल पंड्या बड़े मैचों में शेर की तरह हैं. देखिए उनकी दहाड़. उन्होंने जीटी की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया, क्योंकि बटलर सेट होने के बाद टीम को 160 के पार ले जाने की कोशिश कर रहे थे. अब तक का यह मैच का सबसे शानदार विकेट है. एक बार फिर बेहतरीन खेल का एहसास. उन्होंने बटलर को आगे बढ़ते देखा और उनकी नजरें लगातार बल्लेबाज पर टिकी हुई थीं. उन्होंने तेज वाइड यॉर्कर फेंकी, जिससे बटलर कनेक्ट नहीं कर पाए और जितेश ने बाकी काम कर दिया. आरसीबी जानती है कि अब उन्हें लक्ष्य में 20 रन कम बनाने होंगे. जोस बटलर स्टंप आउट, जितेश शर्मा बोल्ड, क्रुणाल पंड्या 19(23) [4s-1]
चार विकेट गंवा चुकी है GT. जो बल्लेबाज क्रिज पर हैं वे अपना जौहर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. वाशिंगटन और अरशद मिलकर कुछ कमाल कर दें, इसी प्रतिक्षा में हैं इनके प्रशंसक.. इसी के साथ एक लंबा छक्का लगाया है अरशद ने.. 4 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
14 ओवर बीत जाने के बाद भी GT का स्कोर 100 नहीं पहुंच सका है. एक और झटका लगा है जीटी को.. खराब शॉर्ट खेलकर अरशद कैच आउट होकर वापस जा रहे हैं.
अब सिर्फ 5 ओवर का खेल बचा है.. और गुजरात ने स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं महज 105 रन.. इस प्रकार आधी टीम पवेलियन का रुख कर चुकी है.
IPL फाइनल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक बाउंड्री न लगने का नया रिकॉर्ड 2026 के फाइनल में देखने को मिला. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में लगातार 40 गेंदों तक कोई चौका या छक्का नहीं लगा. इससे पहले यह रिकॉर्ड 2009 के फाइनल में डेक्कन चार्जर्स और आरसीबी के बीच 35 गेंदों का था. दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर दो बार ऐसे मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं, जहां आईपीएल फाइनल में सबसे लंबे बाउंड्री-रहित अंतराल देखने को मिले. 2023 में राजस्थान रॉयल्स और 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए वह इस अनचाहे रिकॉर्ड से जुड़े.
राहुल तेवतिया के पास हीरो बनने का एक सुनहरा अवसर था, जिसे वह भुना नहीं पाए. राहुल तेवतिया की छोटी लेकिन तेज पारी का अंत हो गया. रसिख सलाम की ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गेंद पर तेवतिया ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीचोंबीच नहीं लगी. संपर्क के समय गेंद हल्की सी मुड़ी और हवा में ऊंची उठ गई. मिड-ऑन पर मौजूद रजत पाटीदार ने पीछे की ओर दौड़ते हुए नजरें गेंद पर टिकाए रखीं और आसान कैच पूरा किया. तेवतिया 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक चौका शामिल रहा.
वाशिंगटन सुंदर सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. एक जीवनदान उन्हें मिला था कैच ड्रॉप होने के साथ, जिसका वे फायदा उठा रहे हैं. साथ ही उनकी यह पारी बहुमूल्य साबित हो सकती है अपनी टीम के लिए.
विराट कोहली से मिस फिल्ड और वासिंगटन को मिला एक सुंदर सा चौका. कहते हैं डूबते को तिनके का सहारा.. एक वाइड के रूप में जीटी को मिला एक्ट्रा रन. जिसे चुनौती देते हुए पाटिदार ने रिव्यू की मांग की है.
लंबे कद के होल्डर ने अपने कद का अच्छा इस्तेमाल किया और एक चौका दिलाया अपनी टीम को.
सुंदर ने अब अपना गियर बदल लिया है. 34 बॉल पर जिम्मेदाराना पारी का नजारा पेश करते हुए 47 रन बना दिए हैं. लेकिन दूसरे छोर पर होल्डर का विकेट गंवा दिया है गुजरात ने. बड़ा शॉट खेलने के इरादे से बल्ला जोर का घुमाया लेकिन विकेट के पीछे फिल्डर के हाथ में कैच थमा बैठे. 18 ओवर 4 गेंद का खेल खत्म होने के बाद क्रिज पर आए हैं रासिद खान. हालांकि इस सीजन में कुछ खास छाप नहीं चोड़ सके हैं लेकिन फाइनल में दमखम दिखाने का उनके पास अच्छा मौका है.
आते के साथ राशिद ने एक छक्का तो जड़ा लेकिन ठीक अगली गेंद पर बाउंड्री लगाने के चक्कर में पवेलियन लौटने की व्यवस्था कर दी. राशिद के बाद क्रिज पर आए हैं कगिसो रबादा. जिन्होंने एक डॉट खेला है.
वाशिंगटन सुंदर ने ऑलराउंडर होने के नाते बल्ले से निराश बिल्कुल नहीं किया और इन्ही के अर्धशतक की बदौलत जीटी एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. सुंदर ने बनाए 37 गेंद में 50 रन और बैंगलोर के सामने लक्ष्य रखा 156 रन का. हालांकि बैंगलोर ने इससे बड़े-बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल कर रखे हैं. लेकिन जिस तरह की गेंदबाजी का नजारा आरसीबी के गेंदबाजों ने पेश किया है, उसी तरह की कसी हुई गेंदबाजी दिखानी होगी जीटी के बॉलरों को भी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: शुरू होने जा रहा है JPL, उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा बेहतरीन मंच

युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा







