रांची विश्वविद्यालय ने 2024 पीएचडी प्रवेश परीक्षा शुल्क लौटाने का आदेश किया जारी
पीएचडी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, यूजीसी निर्देश के बाद रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया फीस रिफंड आदेश

Ranchi:- रांची विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से ली गई परीक्षा शुल्क राशि वापस करने को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देश और लोक भवन में आयोजित बैठक में बनी सहमति के आधार पर लिया है। आदेश जारी होने के बाद अब परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को लोक भवन में आयोजित बैठक में पीएचडी प्रवेश परीक्षा शुल्क वापसी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी। बैठक में अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए शुल्क वापसी पर सहमति बनी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अब आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया, आवेदन का तरीका और अन्य जरूरी निर्देश जारी करेगा।
लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क वापसी की मांग कर रहे थे। ऐसे में विश्वविद्यालय के इस फैसले को छात्रों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद अब हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







