अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की खैर नहीं!, रांची SSP ने की हाईलेवल मीटिंग ; SP-DSP और थानेदारों को दिए सख्त निर्देश
रांची SSP ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर SP, DSP और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Ranchi police Crime Meeting: राजधानी रांची में मौजूदा परिस्थितियों, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर रांची SSP ने पुलिस महकमे के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी SP, DSP और विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान SSP ने जिले में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और आम जनता से जुड़ाव मजबूत करने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।
विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर की शांति और विधि-व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को कतई बख्शा न जाए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और जवानों की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी छोटे विवाद को गंभीर रूप लेने से पहले ही उसका त्वरित समाधान करने को कहा गया है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहबाजों पर नजर
बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर विशेष रणनीति तय की गई। रांची पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली असत्यापित खबरों, भड़काऊ कंटेंट और माहौल खराब करने की नीयत से फैलाई जा रही अफवाहों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया के जरिए अशांति फैलाने या अफवाहबाजी करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जन शिकायत समाधान' कार्यक्रम फिर होगा शुरू
नागरिकों और पुलिस के बीच आपसी तालमेल और विश्वास को मजबूत करने के लिए बैठक में 'जन शिकायत समाधान' कार्यक्रम को फिर से शुरू करने का बड़ा फैसला लिया गया। इस पहल के जरिए आम लोग सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकेंगे, जिन पर त्वरित जांच और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। SSP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करें और आम नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







