कांके में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, पान दुकानदार गिरफ्तार, POCSO...
रांची के कांके थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और गलत तरीके से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 50 वर्षीय शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। मामले में बच्ची के पिता की शिकायत पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी के मुताबिक, बच्ची गांव के चौक स्थित शमीम अंसारी की पान दुकान पर केक लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की।
घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने कांके थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर कांके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ पुलिस आरोपी से भी पूछताछ कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







