AAP से राघव चड्डा का इस्तीफा, कहा- अपने असल मूल्यों से भटक गई है पार्टी
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया है.

Delhi Politics News: देश की राजधानी दिल्ली की सियासत गलियारों में एक बड़ा धमाका हुआ है. दरअसल, AAP (आम आदमी पार्टी) के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने पार्टी से अलग होने की घोषणा कर दी है. बता दें, राघव चड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पार्टी से अलग होने की बात कही है. प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान उन्होंने पार्टी पर रोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने असल मूल्यों से पूरी तरह से भटक गई है. इस वजह से अब 'आप' पार्टी को छोड़कर जनता के बीच जा रहे हैं.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए कहा कि आज मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं. राजनीति में आने से पहले मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टेड अकाउंटेंट था. उन्होंने कहा कि हमारे साथ दो तिहाई अधिक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद साथ हैं. उन्होंने साइन भी कर दिया है. इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेता शामिल हैं. राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं. 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं.
उन्होंने आगे कहा कि AAP पार्टी का मैं फाउंडिंग मेंबर था, शायद ही आप पार्टी को मुझसे बेहतर कोई जानता होगा. हम सभी ने मिलकर पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पार्टी को दिल्ली और पंजाब में स्थापित किया. और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का काम किया. लेकिन आज बहुत दुख, पीड़ा और शर्म के साथ कह रहा हूं कि जो पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में कार्य की कसम खाकर स्थापित हुई थी वो आज अपने असल मूल्यों से भटक चुकी है.
राघव चड्डा ने कहा कि अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह ऐलान करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं. संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, "हमने निर्णय ले लिया है कि हम, राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में विलय कर देंगे."
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लोक भवन में लटका ! राज्यपाल ने दूसरी बार लौटाई फाइल

'एक भी वोटर छूटे नहीं': हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया में सक्रिय होने का दिया निर्देश







