Jharkhand (Giridih): हिंदू नव वर्ष का स्वागत गुरुवार को हिन्दू व सिख धर्मावलंबियों ने उत्साह और उमंग के साथ किया. इस दौरान गिरिडीह में भी अलग-अलग संस्थान और स्कूल द्वारा प्रभात फेरी और शोभा यात्रा निकाली गयी. लिहाजा, पतंजलि परिवार और गिरिडीह गुरुनानक विद्यालय ने भी शहर में प्रभात फेरी निकाली. रैली में भारत माता और जय राम के जयकारे के साथ जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के भी नारे लग रहे थे.

इस दौरान भारत स्वाभिमान के संरक्षक और मोंगिया ग्रुप के सीएमडी डॉक्टर गुणवंत सिंह ने लोगों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी. कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ और निरोगीकाया के लिए हर रोज योग करना चाहिए. इसके लिए पतंजलि योग समिति कई हिस्सों में योग का संचालन करती है. इधर भारत स्वाभिमान न्यास के नवीनकांत सिंह के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी ने शहर के कई हिस्सों का भ्रमण किया.
जबकि प्रभात फेरी में चंद्रहाश कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजय बरनवाल, कुणाल कुमार, अविनाश कुमार, प्रेमलता अग्रवाल, सुनीता बरनवाल, माया देवी, सविता देवी, उत्कर्ष कुमार, गुरदीप सिंह, राजकुमार बरनवाल समेत काफी संख्या में तीनों संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू









