MOTIHARI BREAKING: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के नापाक मनसूबे पर फिरा पानी, तीन हिरासत में
मोतिहारी पुलिस ने मदरसे से बनाई जा रही अपराधियों के नापाक मनसूबे का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, साथ ही एक पिस्तौल भी बरामद की है.

Bihar (Motihari): मोतिहारी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा स्थित एक मदरसे में छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से एक पिस्टल बरामद हुई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां किसी बड़ी आपराधिक साजिश की तैयारी चल रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मदरसे को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया.
तलाशी के दौरान मिली संदिग्ध वस्तुओं और हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. गौरतलब है कि इसी मदरसे से पहले STF औऱ चकिया पुलिस के द्वारा पीएफआई से जुड़े उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
फिलहाल पुलिस ने एहतियातन मदरसे को सील कर दिया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान






