NEET री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे
14 जून तक जारी हो सकते हैं री-एग्जाम के एडमिट कार्ड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। उम्मीदवार Official Website neet.nta.nic.in पर जाकर अपना नया हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जा सकते हैं। NTA ने बताया है कि अप्रैल में जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं हैं और परीक्षा में शामिल होने के लिए नए एडमिट कार्ड का होना आवश्यक होगा।
NEET UG 2026 की री-एग्जाम को देशभर में 21 जून को ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा भारत के 551 केंद्रों और 14 विदेशी शहरों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा को कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए NTA द्वारा Advance City Intimation Slip जारी कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, NTA ने साफ तौर पर कहा है कि यह स्लिप परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए मान्य नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध सरकारी पहचान पत्र भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BASIC शिक्षा को नई रफ्तार देने की तैयारी, योगी सरकार ने जारी किया एक्शन प्लान

CBSE OSM सिस्टम की खामीयां बताने वाले 19 वर्षीय युवक को IIT कानपुर ने किया नियुक्त







