Begusarai (Bihar): बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक अचानक एक नाबालिग चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. जिसके कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए. इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बता दें, यह पूरा घटना जिले के बछवाड़ा जंक्शन के रेलवे फाटक 21A के पास की है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिरा और इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए. घटना के बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. 
घायल की पहचान रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या 8, आजाद नगर निवासी पिंकू राम के पुत्र सुमित कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमित कुमार दलसिंहसराय से ट्रेन पर सवार होकर अपने घर आ रहा था. इसी दौरान ट्रेन से नीचे गिर गया. जिससे दोनों पैर अचानक रेलवे ट्रैक में फंस गया. जब तक वह अपना पैर बाहर निकाल पाता, तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए.
घायल सुमित का पिता दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस हादसे से परिवार पर गंभीर संकट आ गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को देखकर सभी सहम गए. जीआरपी थाना प्रभारी विशंभर मांझी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कटने की सूचना मिली है. फिलहाल युवक का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है.
रिपोर्ट- बबलू









