गोड्डा में वन विभाग के डिपो में भीषण आग, लाखों की कीमती लकड़ियां जलकर राख, BJP का आरोप- आग नहीं...घोटाले की साजिश!
गोड्डा में वन विभाग के डिपो में भीषण आग लग गई है जिसमें लाखों रुपए की कीमती लकड़ियां जलकर खाक हो गई है. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में डिपो में रखे गए सारी लड़कियां जल गई.

Godda (Jharkhand): गोड्डा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोड्डा कॉलेज के पीछे स्थित वन विभाग के डिपो में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की कीमती इमारती लकड़ियां जलकर राख हो गईं. आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में डिपो में रखी सागवान और शिशम की लकड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. हालांकि आग की लपेटे इतनी ज्यादा थी कि दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. कड़ी मेहनत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू पाने में काफी समय लग गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरे डिपो को अपनी चपेट में ले लिया.
हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, इस अग्निकांड में वन विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. इस आग ने न सिर्फ लाखों की संपत्ति को राख कर दिया, बल्कि वन विभाग की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. भाजपा नेता सुभाष यादव ने इस मामले में सीधे-सीधे वन विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सुभाष यादव ने कहा कि करोड़ों रुपये की कीमती लकड़ियों को खुले में रखना खुद में बड़ी लापरवाही है. लेकिन जिस तरह से डंप में आग लगी, वह सामान्य घटना नहीं लगती, बल्कि यह किसी बड़े खेल की ओर इशारा कर रही है. भाजपा नेता ने साफ शब्दों में कहा कि यह आग खुद-ब-खुद नहीं लगी, बल्कि लकड़ी को जानबूझकर जलाया गया है.
उनका दावा है कि अगर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो परत-दर-परत बड़ा घोटाला सामने आ जाएगा. ये लकड़ी सिर्फ वन विभाग की नहीं, जनता की संपत्ति थी सुभाष यादव ने इस घटना को गोड्डा के लोगों के साथ सीधा धोखा बताया. उन्होंने कहा, ये लकड़ी सिर्फ वन विभाग की नहीं थी, बल्कि जिले के हर नागरिक की संपत्ति थी, जिसे आग के हवाले कर दिया गया है
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







