गिरिडीह में ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या ! घटना को अंजाम देकर घर से सभी फरार
गिरिडीह में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला है, परिजनों की इसकी खबर जैसे ही मिली उन्होंने मृतिका के ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया.

Giridih / Jharkhand (रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू): गिरिडीह के धनवार थाना इलाके में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. बता दें, यह पूरा मामला थाना इलाके के गुवाखदर गांव का है जहां विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया.
मृतिका की पहचान रजीना खातून (20 वर्ष) के रुप में हुई है परिजनों के अनुसार, रजीना के गले में गहरे दाग मिले है जिससे यह साफ साबित होता है कि उसकी हत्या की गई है. रजीना के मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वे उसके ससुराल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि रजीना का निकाह एक साल पहले ही मिन्हाज अंसारी के साथ हुआ था. लेकिन शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे अपने मायके से 50 हजार रुपए लाने को कहा जा रहा था.
मृतिका के भाई सद्दाम अंसारी ने ससुराल वालों पर रजीना के हत्या का आरोप लगाया है उसने उसके पति और सास-ससुर पर 50 हजार रुपए के लिए हत्या करने का आरोप लगाया. सद्दाम ने बताया कि रविवार की अहले सुबह बहन रजीना के मौत की सूचना मिली. जिसके बाद मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे जहां उन्होंने रजीना के शव को घर में पड़ा पाया जबकि घर से उसके पति और बाकी सभी लोग फरार हो गए है.
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर धनवार थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है. इसके साथ ही पुलिस मृतिका के पति मिन्हाज और परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी पुलिस के 'सुपर कॉप' इंस्पेक्टर मनीष कुमार का जलवा, साइबर ठगी के 10 लाख वापस कराकर पेश की मिसाल

झारखंड में आसमान से बरसेगा आग ! रांची सहित राज्य के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी







