सुवेंदु की जीत पर ममता का सवाल, हाईकोर्ट में दायर की याचिका
सुवेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ शुरू की कानूनी लड़ाई , चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को चुनौती दी है। हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। अब ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम के खिलाफ याचिका दायर कर न्यायिक जांच की मांग की है। मंगलवार को वह खुद कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं और याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की। इस कदम को बंगाल की राजनीति में एक बड़े मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।
दाखिल याचिका में चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। ममता बनर्जी ने मतदान और मतगणना के दौरान कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका और EVM से जुड़े कुछ मुद्दों की भी चर्चा की है। TMC का दावा है कि भवानीपुर का चुनाव परिणाम जनता के वास्तविक जनादेश को नहीं दर्शाता। पार्टी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता की जांच होनी चाहिए। हालांकि, भाजपा की ओर से इस याचिका पर अभी कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है।
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब TMC को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है और पार्टी के भीतर भी असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाईकोर्ट में दाखिल यह याचिका आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति को प्रभावित कर सकती है। अब सभी की नजर अदालत की अगली सुनवाई और उसके फैसले पर टिकी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









