रांची पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, धराया कुख्यात शराब माफिया
रांची पुलिस को नकली शराब तस्करों को लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल हुई है. राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र से कुख्यात शराब तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसका नाम नरेश सिंधिया बताया जा रहा है.

Ranchi/Jharkhand: राज्य उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली शराब भी बरामद की गई है।
मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है, जहां जोरार इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नामकुम रेलवे स्टेशन के बाहर से नरेश सिंधिया को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 से अधिक बोतल नकली शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि नरेश सिंधिया रांची का बड़ा शराब माफिया है और लंबे समय से नकली शराब के कारोबार में सक्रिय था। इतना ही नहीं, इससे पहले भी रांची में हुए ज़हरीली शराब कांड में नरेश सिंधिया का नाम सामने आ चुका है, जिसमें वह मुख्य आरोपी रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, कहा- 'तुरंत समाधान निकाले झारखंड सरकार'

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : 8,399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित, केंद्र पर लगा भेदभाव का आरोप







