Ranchi में क्षत्रिय गौरव एकता समागम, बृजभूषण सिंह और लवली आनंद ने समाज को दिया जागरूकता का संदेश
रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन हुआ जिसमें पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया.

Jharkhand (Ranchi): रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन हुआ जिसमें पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के तौर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवहर की सांसद लवली आनंद के अलावा कई सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी मौजूद रहे. बृजभूषण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सबको साथ लेकर चलता है. क्षत्रिय समाज को सोचना चाहिए कि हम क्या थे क्या हैं और क्या होंगे अभी, तभी क्षत्रिय समाज जागरूक होगा. उन्होंने युवाओं से नशापान और कुसंगति से दूर रहने की सलाह दी.
वहीं विशिष्ट अतिथि लवली आनंद ने कहा कि समाज की युवतियों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि पूरा परिवार शिक्षित हो सके. उन्होंने दहेजमुक्त विवाह की भी अपील की .
समागम के संयोजक पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि ये कार्यक्रम सफल होगा और समाज जागरूक होगा इसके लिए उन्होंने सबों को बधाई दी और कहा कि ये सामूहिक प्रयास का नतीजा है .
समागम के बाद क्षत्रिय समाज के लोग काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि भविष्य में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह, धनबाद मेयर संजीव सिंह, अजय नाथ शाहदेव, मदन सिंह, कुंदन सिंह, अमरेंद्र सिंह, राजेश रूद्रा और संतोष सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







