Ind-SA ODI Ranchi: कोहिनूर Kohli ने जड़ा 83वां शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब
रांची कJSCA स्टेडियम कोहली की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत झूम उठा. भीड़ की दहाड़, रात का रोमांच और बीच मैदान में इतिहास का पुनर्जन्म - किंग कोहली ने 52वां ODI शतक लगाते ही ऐसा तूफान खड़ा किया जिसे क्रिकेट दुनिया लंबे समय तक नहीं भूलने वाली.

Ind-SA ODI, Ranchi: रांची का JSCA स्टेडियम एक बार फिर इतिहास का गवाह बना है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI में कोहली ने वह कर दिखाया जिसका इंतजार फैंस महीनों से कर रहे थे - उन्होंने अपना 52वां ODI शतक पूरा किया, जो फरवरी 2025 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है. बैक-ऑफ-लेंथ गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के बाएं दिशा में चीरते हुए चौके के साथ कोहली ने यह ऐतिहासिक मील का पत्थर छुआ. अपने इस आतिशी पारी में कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे.
शतक पूरा होते ही मैदान का माहौल बदल गया - कोहली ने हेलमेट उतारकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया, आसमान की ओर बल्ला उठाया और खुशी में एक जोरदार पंच लगाया. दर्शकों में भी इस दौरान जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.
Is Kohli done from ODIs? Definitely not.
रांची हमेशा से कोहली के लिए खुशियों की धरती रही है, और यह उनका इस मैदान पर तीसरा अंतरराष्ट्रीय शतक है. आलोचक पूछ रहे थे - क्या कोहली ODIs में ढलान पर हैं? आज का शतक उसी सवाल का सबसे करारा जवाब है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL 2026, KKR vs SRH: मिस्ट्री स्पिनर्स के जाल में उलझा हैदराबाद, नरेन ने 200 विकेट लेकर रचा इतिहास

JSCA स्टेडियम में जून से सजेगी JHARKHAND T20 की महफिल







