ट्रेजरी घोटाले में काजल मंडल गिरफ्तार, बरामद किए गए लाखों रुपए
रांची: झारखंड में हुए ट्रेज़री घोटाले के खिलाफ सीआईडी की एसआईटी टीम ऐक्शन मोड में आ गई है। इसी के तहत एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड सरकार के आदेश के बाद बोकारो में दर्ज ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से संबंधित कांड का अनुसंधान सीआईडी झारखंड रांची कर रही है। इसकी गहन और प्रभावी जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसआईटी द्वारा इस कांड में एक आरक्षी काजल मंडल को गिरफ्तार किया है। जो बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्ति था।
इससे पहले गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त लेखपाल कौशल कुमार पांडे का यह सहयोगी था। वही बीते सोमवार को भी एक आरोपी सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था।सीआईडी के द्वारा गिरफ्तारी के बाद जांच पड़ताल में अभियुक्त के खाते में मुख्य अभियुक्त कौशल कुमार पांडे द्वारा यात्रा मद के पैसों का ट्रांजैक्शन पाया गया।वहीं काजल मंडल के बयान के आधार पर इनके बोकारो स्थित घर से 8.75 लाख रुपए बरामद किया गया ।
पूर्व में इस कांड में लेखपाल कौशल कुमार पांडे ल,सतीश कुमार और सतीश कुमार सिंह गृह रक्षक वाहिनी और एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: पुरानी रंजिश में स्कॉर्पियो चालक तौफीक अंसारी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih: मजदूर दिवस पर गिरिडीह टफकॉन स्टील ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक मजदूरों की हुई संपूर्ण जांच







