Jharkhand (Garhwa): झारखण्ड के गढ़वा जिले में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई. मौत भी इतनी भयानक की आपकी रूह कांप जाए. ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोल की बढ़ने वाली कीमतों की अफवाह जोरों पर हैं. इसी कारण से गढ़वा का एक युवक पेट्रोल पंप से गैलन में पेट्रोल लेकर लौट रहा था. उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी. युवक बाइक समेत गिर पड़, जिसके बाद पेट्रोल से भरी गैलन फट गई और उसमें आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से युवक पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया.
घटना गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना के समीप की बताई जा रही है. बुधवार की शाम गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव का रहने वाला शंभू प्रसाद गुप्ता को तेज रफ्तार इनोवा ने चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक 80 फीसदी आग की चपेट में आ चुका था.
युवक द्वारा लेकर जाया जा रहा पेट्रोल से भरा गैलन फटने के बाद उसके मोपेड पर भी आग लग गई और व्यक्ति भी बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय द्वारा उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है. इसके बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. उसे लेकर परिजन रांची लेकर आ ही रहे थे, कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया.
युवक के पूरे शरीर में आग की लपटें थीं और वह सड़क पर बचने की उम्मीद से दौड़ रहा था. घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा जब तक आग बुझाया गया, तब तक युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था.
गांव के मुखिया ने बताया कि क्षेत्र में अफवाह फैली हुई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत बढ़ने वाली हैं और पेट्रोल खत्म भी हो जाएगा. इसी वजह से सभी पेट्रोल खरीदकर घर पर स्टॉक कर लेना चाहते हैं. मृतक शंभू भी इसी प्रयास में था, जिसकी तेज रफ्तार कार ने जान ले ली.








