झारखंड टी-20: विकास के दम पर धनबाद ने संथाल को हराया
संथाल स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 183 रन बनाए, अरविंद कुमार ने 62 रनों की शानदार पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए धनबाद ने दमदार शुरुआत की और विकास कुमार की नाबाद 79 रन की पारी से जीत हासिल की.

धनबाद डायमंड्स ने झारखंड टी-20 लीग में अपना खाता खोलते हुए शानदार अंदाज़ में पहली जीत दर्ज की। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम ने संथाल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के हीरो रहे विकास कुमार, जिन्होंने नाबाद 79 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैच का पूरा रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत मिली, लेकिन बीच के ओवरों में रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई। अरविंद कुमार ने 41 गेंदों में 62 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि कुमार सूरज ने 30 गेंदों पर 41 रन जोड़कर अहम योगदान दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी और अंत में सुमित कुमार ने तेजी से 25 रन बनाकर स्कोर को और मजबूत किया जिसने टीम को 183 के स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़कर अच्छी नींव रखी। इसके बाद मध्यक्रम में आदित्य ने 32 गेंदों में 59 रन ठोककर दबाव को पूरी तरह पलट दिया। अंत में विकास कुमार ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए नाबाद 79 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। धनबाद ने यह मुकाबला 8 गेंदें शेष रहते अपने नाम कर लिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पेयजल योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीसी

गिरिडीह में आसमानी बिजली की चपेट में आई युवती, महुआ चुनने के दौरान मौत







